ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी

Home / bihar / बिहार से केंद्र ने योजनाओं पर खर्च होने वाली राशि का मांगा हिसाब,...

बिहार से केंद्र ने योजनाओं पर खर्च होने वाली राशि का मांगा हिसाब, इस वेबसाइट पर देनी होगी जानकारी

29-Jul-2022 10:17 AM

DESK: बिहार में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत खर्च होने वाली राशि का अब पूरा हिसाब देना होगा। इसके लिए मोदी सरकार ने एक विशेष वेबसाइट तैयार की है, जिस पर राज्य के सभी विभाग अपने यहां चलने वाली सभी सीएसएस की पूरी अपडेट रिपोर्ट और खर्च का पूरा ब्योरा अपलोड करेंगे। अब सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं में खर्च का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। बता दें, इस वेबसाइट का नाम पीएफएमएस यानी पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम रखा गया है। 



केंद्र सरकार की तरफ से ये भी साफ़ कर दिया गया है कि जिन योजनाओं का हिसाब नहीं दिया जाएगा, उनके लिए राशि जारी नहीं की जाएगी। बता दें, बिहार में 90 सीएसएस हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इसमें अब तक केवल 49 योजनाओं की जानकारी ही विभागों ने पीएफएमएस पर अपडेट की है।



जिन विभागों ने पीएफएमएस पर जानकारी अपडेट नहीं की है, उनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि समेत कई विभाग शामिल हैं। अब इन केंद्रीय योजनाओं के लिए सरकार समय पर राशि जारी नहीं करेगी। इसके मद्देनजर वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने यहां की बकाये योजनाओं की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ विभाग जल्द ही एक अहम बैठक भी करने जा रहा है।