Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल
06-Jan-2026 09:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar School News: बिहार में भीषण ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड के कारण आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली बच्चों की परेशान ठंड में बढ़ जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े इसको ध्यान में रखते हुए कई जिलों में 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया है।
इसी बीच गोपालगंज, सीवान और शिवहर में 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। तीनों जिलों के डीएम ने 8वीं तक की कक्षाओं के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है और सख्त निर्देश जारी किया है कि ऐसे में अगर कोई भी निजी और सरकारी स्कूल इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
गोपालगंज में भीषण ठंड को देखते हुए 7 से 8 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई पर रोक रहेगी। 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी। प्री-बोर्ड, बोर्ड व विशेष कक्षाएं आदेश से मुक्त रहेंगी। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
वहीं बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन के द्वारा जिला में 8वीं तक से सभी सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों सहित कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 8 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। ठंड/मौसम की स्थिति को देखते हुए इसके पश्चात पुनः निर्णय लिया जाएगा।
वहीं सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने ठंड और शीतलहर को लेकर आदेश जारी किया है। सीवान में 8वीं तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया है। 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं -बोर्ड, बोर्ड व विशेष कक्षाएं आदेश से मुक्त रहेंगी।