ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / bihar / बिहार : स्‍कूलों में होगी समय से पहले गर्मी की छुट्टी, आपदा प्रबंधन...

बिहार : स्‍कूलों में होगी समय से पहले गर्मी की छुट्टी, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

23-Mar-2022 02:13 PM

PATNA : इस बार चैत महीने में ही आसमान मानो आग उगल रहा है. मई-जून की गर्मी का अहसास मार्च में ही हो रहा है. वहीं मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को विशेष रूप से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई. है. दूसरी तरफ अस्‍पतालों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. 


बता दें मौसम की तल्खी को देखते हुए आपदा प्रबंधन की ओर से स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा के अलावा पशुपालन, पीएचईडी,  ग्रामीण विकास आदि विभागों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. तो पेयजल संकट से निपटने की दिशा में कार्य करने को भी कहा गया है. 


मौसम के मिजाज को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी कर कहा है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. बिहार में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है लू भी चलती है. इसका असर जनजीवन पर पड़ता है. खासकर बच्‍चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को इसमें अ‍धिक परेशानी होती है. और पिने के पानी पर भी संकट हो जाता है. इसलिए सभी लोगों को लू के पहले चेतावनी दें. और अगलगी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन निदेशालय को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है. सचिव ने सभी DM को जिलास्‍तर पर जागरूकता प्रोग्राम के आयोजन को भी कहा है.