ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार सरकार की कारगुजारी पर भड़का शिक्षक संघ, हड़ताल अवधि की गणना में...

बिहार सरकार की कारगुजारी पर भड़का शिक्षक संघ, हड़ताल अवधि की गणना में गड़बड़ी का लगाया आरोप

03-Jun-2020 09:24 PM

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार सरकार की कारगुजारियों पर भड़क उठा है। संघ ने हड़ताल अवधि की गणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उसमें सुधार की नसीहत दी है। संघ ने सरकार पर शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।


बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा जारी आदेश जिसमें माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के हड़ताल अवधि की गणना 29 दिन किए जाने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कहा है कि अब तक की परम्परा के अनुसार हड़ताल अवधि की गणना तथा समंजन मात्र उस अवधि में कार्य दिवसों की हुई क्षति की रही है मगर विभाग ने इससे इतर कार्य दिवसों के अतिरिक्त हड़ताल अवधि में रविवार और होली जैसे महान पर्व के छुट्टियों की भी गणना कर दी है। जो ना सिर्फ मानवीय दृष्टिकोण के खिलाफ है बल्कि संगठन और विभाग के परंपरा के भी प्रतिकूल भी है। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग द्वारा इस पत्र को  सुधार करते हुए हड़ताल अवधि में रविवार सहित अन्य सार्वजनिक छुट्टियों को हटाकर मात्र कार्य दिवसों की ही गणना कर उस आधार पर उतने ही दिनों का समंजन शिक्षकों को करने का निर्देश पुनः जारी किया जाए।


अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के छुट्टियां में भी विभाग के आदेशानुसार कार्य कर रहे शिक्षकों का  हड़ताल अवधि में समंजन न  किया जाना शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होनें कहा कि माध्यमिक शिक्षा के शैक्षिक कैलेंडर सह अवकाश तालिका के अनुसार ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां 18 मई से 10 जून तक पूर्व से ही तय की गई है। जिसमें विभाग के ही आदेशानुसार इन छुट्टियों में शिक्षक क्वारंटाइन सेंटरों के अलावे अपने विद्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य  करने पर भी शिक्षकों का कार्य दिवसों की गणना ना करना शिक्षा विभाग का शिक्षकों के प्रति अमानवीयता है। अतः इस अवधि को भी कार्य दिवस मानते हुए हड़ताल अवधि की गणना से अलग किया जाए।