बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
01-Mar-2026 06:14 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से लापता हुई पांच नाबालिग लड़कियां सकुशल मिल गई हैं। सभी लड़कियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई से यह संभव हो सका। लड़कियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहरसा के नौहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र की पांचों बालिकाएं 27 फरवरी की सुबह घर के पास खेत में घास काटने के लिए निकली थीं। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। एक साथ पांच बालिकाओं के गायब होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया और तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को आशंका हुई कि बालिकाएं रेल मार्ग से कहीं बाहर जा सकती हैं। इसके बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई। रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को बालिकाओं की तस्वीरें और विवरण भेजे गए।
28 फरवरी की रात लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर टिकट परीक्षक और रेलकर्मियों ने पांचों बालिकाओं को देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दी। पहचान की पुष्टि होने के बाद सभी बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया।
सूचना मिलते ही सहरसा पुलिस की टीम उसी रात लखनऊ के लिए रवाना हो गई, ताकि बालिकाओं को वापस लाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय के कारण बालिकाओं को शीघ्र बरामद किया जा सका।
फिलहाल सभी बालिकाएं सुरक्षित हैं। सहरसा लौटने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे लखनऊ कैसे पहुंचीं और इसके पीछे क्या कारण था।