ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / bihar / बिहार: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, इलाके में पसरा मातम

बिहार: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, इलाके में पसरा मातम

15-Oct-2022 01:33 PM

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना मकेर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। स्कार्पियो की टक्कर में दोनों की जान चली गई। अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दो दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर के पास सामने से अनिंयत्रित स्कार्पियो आई और दोनों को रौंद दिया। दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 




घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई है। एक साथ दो लोगों की मौत से मातम का माहौल है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटी हुई है।