ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम

Home / bihar / गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात...

गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग

LPG Crisis in Bihar: बिहार के रोहतास में एलपीजी गैस की किल्लत ने आम लोगों का गुस्सा उबाल दिया। नोखा बाजार में सिलेंडर न मिलने पर लोग सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर उतर आए और खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया…

07-Apr-2026 12:03 PM

By First Bihar

LPG Crisis in Bihar: बिहार के रोहतास जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एलपीजी गैस की किल्लत ने लोगों को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया। नोखा बाजार में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ उपभोक्ताओं ने सासाराम-आरा मुख्य पथ को जाम कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों ने खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।


बताया जा रहा है कि दर्जनों उपभोक्ता रात के करीब 2 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े थे, लेकिन सुबह तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इससे नाराज़ होकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य सड़क को ही जाम कर दिया। यह सड़क सासाराम से आरा जाने का प्रमुख मार्ग है, ऐसे में जाम की वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


सिलेंडर सड़क पर, यातायात ठप—घंटों लगा जाम

आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर अपने-अपने खाली एलपीजी सिलेंडर रख दिए और वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी जाम में फंस गए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले कई हफ्तों से गैस की आपूर्ति बाधित है। इसके बावजूद संबंधित एजेंसी और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


नंबर लगाकर भी नहीं मिल रहा गैस

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि वे महीनों पहले से गैस के लिए बुकिंग करा चुके हैं, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। उपभोक्ता मनोज सोनी का कहना है कि उन्होंने 1 मार्च को ही गैस के लिए नंबर लगाया था, लेकिन आज तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। वहीं, पश्चिम पट्टी की रहने वाली मीरा देवी ने बताया कि उनके घर में पिछले एक महीने से गैस खत्म है और वे रात 2 बजे से लाइन में खड़ी हैं, फिर भी गैस नहीं मिला।


लोगों का आरोप है कि एक तरफ उन्हें गैस नहीं मिल रही, वहीं दूसरी तरफ खुलेआम कालाबाजारी में सिलेंडर उपलब्ध है। इससे लोगों में और ज्यादा आक्रोश बढ़ गया है।


कालाबाजारी का आरोप, एजेंसी पर उठे सवाल

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय गैस एजेंसी अभय इंडेन सर्विस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एजेंसी की मिलीभगत से गैस की कालाबाजारी हो रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।


पुलिस मौके पर, समझाने की कोशिश जारी

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आक्रोशित लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और गैस आपूर्ति सुनिश्चित होने तक जाम हटाने को तैयार नहीं हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति को नियंत्रित करने और जल्द से जल्द जाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


आम लोगों की बढ़ी परेशानी

सासाराम-आरा मार्ग इस इलाके का एक प्रमुख और व्यस्त रास्ता है। इस पर जाम लगने से न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।