ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / bihar / Bihar News: टेंडर घोटाले की जांच के घेरे में बिहार के दो IAS...

Bihar News: टेंडर घोटाले की जांच के घेरे में बिहार के दो IAS अधिकारी, मास्टरमाइंड रिशु श्री ने पूरे परिवार को कराया था फॉरेन टूर

Bihar News: पटना के ठेकेदार रिशु श्री द्वारा बिहार के दो IAS अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को यूरोप में फैमिली टूर कराने और टेंडर घोटाले में कमीशन देने के आरोपों की जांच ईडी और विशेष निगरानी इकाई (SVU) कर रही है।

28-Nov-2025 09:50 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार को दो आईएएस अधिकारी टेंडर घोटाले की जांच के घेरे में आ गए हैं। इस घोटाले के मास्टरमाइंड पटना के नामी ठेकेदार रिशु श्री ने बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को यूरोप में फैमिली टूर कराया था। टेंडर घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी को आईएएस योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के खिलाफ कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।


सूत्रों के मुताबिक, सरकारी टेंडर को मैनेज करने के एवज में रिशु श्री ने दोनों अधिकारियों के पूरे परिवार को ऑस्ट्रिया समेत अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा कराई और इसका खर्च वहन किया। इसके अलावा, अभिलाषा शर्मा के घर की छत पर बागवानी का लगभग 9 लाख रुपये का खर्च भी रिशु श्री ने उठाया था।


ईडी ने इस मामले की जानकारी बिहार की विशेष निगरानी इकाई को दी, जिसने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज दराद ने पुष्टि की कि मामले को निगरानी के अपर मुख्य सचिव के संज्ञान में भेजा गया है। उनकी अनुमति मिलने के बाद योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।


इससे पहले, पटना के हाईप्रोफाइल ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने देशभर के 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अहमदाबाद, सूरत, गुरुग्राम और दिल्ली में तलाशी के दौरान लगभग 33 लाख नकद, कई डिजिटल उपकरण, डायरियां और दस्तावेज बरामद हुए थे।


ईडी ने मई 2025 में बिहार की विशेष निगरानी इकाई की ओर से रिशु श्री और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोप है कि रिशु श्री ने बिहार सरकार के कई विभागों में ठेके पाने के लिए अधिकारियों को कमीशन के रूप में बड़ी रकम दी। उनका नाम पहली बार आईएएस संजीव हंस पर चल रहे मुकदमों और ईडी की कार्रवाई में भी सामने आया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।