ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / bihar / Raxaul-Howrah train: बिहार के इस जिले के लोगों को मिला तेज़ और...

Raxaul-Howrah train: बिहार के इस जिले के लोगों को मिला तेज़ और आरामदायक सफर का तोहफा

Raxaul-Howrah trai :बिहारवासियों के लिए रेलवे ने एक नई सौगात दी है। रक्सौल से हावड़ा के बीच अब अत्याधुनिक एलएचबी कोच वाली नई ट्रेन की शुरुआत हो गई है, जो न सिर्फ तेज़ है बल्कि सफर को भी ज्यादा आरामदायक बनाएगी।

06-Apr-2025 07:58 PM

By First Bihar

Raxaul-Howrah train: बिहारवासियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा बिहार के रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है, जो अत्याधुनिक एलएचबी कोच से सुसज्जित है। पहले इस मार्ग पर ट्रेनें काफी कम चलती थीं, जिससे खासकर नेपाल और रक्सौल के व्यापारियों तथा यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। अब इस नई सेवा से यात्रा न केवल सुविधाजनक होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।


गाड़ी संख्या 13044, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस को आईसीएफ कोच की जगह अब एलएचबी कोच में परिवर्तित कर दिया गया है। इस नई ट्रेन का उद्घाटन बेतिया के सांसद संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह नई व्यवस्था पूर्वी चंपारण से हावड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी, साथ ही नेपाल और भारत के बीच व्यापारिक संपर्क और भी सुगम बनेगा।

697 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ 16 घंटों में

यह ट्रेन रक्सौल से हावड़ा के बीच कुल 697 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 16 घंटे में तय करेगी। यह बदलाव सांसद संजय जायसवाल के चुनावी वादे का भी हिस्सा था, जिसे उन्होंने अब पूरा कर दिया है।आपको बता दे कि फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन – गुरुवार और शनिवार की रात 8:30 बजे रक्सौल से रवाना होती है और सीतामढ़ी, दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे हावड़ा पहुंचती है। रेलवे यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर जल्द ही इस सेवा को दैनिक करने पर विचार कर रहा है।

18 डिब्बों वाली ट्रेन से व्यापक सुविधा

यह ट्रेन कुल 18 बोगियों के साथ चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, नौ स्लीपर क्लास और चार जनरल कोच शामिल हैं। इससे न केवल रक्सौल और नेपाल के लोगों को, बल्कि जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी, जनकपुर, दरभंगा, जमुई और देवघर जैसे धार्मिक स्थलों के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस नई ट्रेन सेवा से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को पहले से कहीं अधिक आरामदायक और तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा।