ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Bihar Rain Alert: राज्य के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, अगले...

Bihar Rain Alert: राज्य के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, अगले 5 दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Rain Alert: राज्य में 7 जुलाई तक के लिए सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट। कटिहार, गया, नवादा, कैमूर, रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी। वज्रपात और तेज हवाओं से सावधान रहने की सलाह। जानें अगले 5 दिनों का कैसा रहेगा हाल..

03-Jul-2025 07:23 AM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए 3 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पाँच दिनों तक बिहार में रुक-रुककर हल्की से भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवैया हवाएँ और श्रीगंगानगर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी ट्रफ लाइन के कारण बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा


IMD के अनुसार शुक्रवार को  कटिहार, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को गया, नवादा, कैमूर, रोहतास और शेखपुरा में तेज बारिश और वज्रपात का अनुमान है। इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। अन्य जिलों जैसे पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेतिया, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।


पिछले 24 घंटों में छपरा सबसे गर्म जिला रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 35.2°C दर्ज किया गया, जबकि बांका में न्यूनतम 32.0°C रहा। पटना में अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम 25-26°C रहने की संभावना है। पूरे राज्य में 60-80% आर्द्रता के साथ उमस भरी स्थिति बनी रहेगी। आज राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ उमस का असर भी बना रहेगा। तेज हवाएँ और वज्रपात की आशंका भी है।


IMD ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतें। खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊँचे स्थानों पर न रुकें। बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें ताकि शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके। खराब मौसम में बिना जरूरत बाहर न निकलें। पटना मौसम केंद्र ने बताया है कि 7 जुलाई तक बिहार में बादल, बारिश और तेज हवाएँ बनी रहेंगी। कुछ इलाकों में जलभराव और नदियों जैसे कोसी और गंडक में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।