ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य

Home / bihar / Bihar Rain Alert: IMD ने जारी की 26 जिलों में आंधी और बारिश...

Bihar Rain Alert: IMD ने जारी की 26 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Bihar Rain Alert: बिहार के 26 जिलों में IMD ने बारिश, आंधी और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 14 में येलो अलर्ट, और 6 में हीट वेव की चेतावनी भी दी।

17-May-2025 07:06 AM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है, जिससे राहत और खतरे दोनों की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही गया, छपरा और रोहतास समेत 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी है, जहां तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है, जिसका असर अगले 3-4 दिनों तक रहेगा। बीते 24 घंटों में मधुबनी, सुपौल, बगहा, रक्सौल, मधेपुरा और बेतिया जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बगहा में आंधी से पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने की घटनाओं में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक बच्ची की हालत गंभीर है। दूसरी ओर, रोहतास में तापमान 43.2 डिग्री, गया में 42.7 डिग्री और छपरा में 40.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है।


मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आकाशीय बिजली और आंधी के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 18 मई को पूरे बिहार में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि, हीट वेव प्रभावित जिलों में अगले 24 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि की आशंंका है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।