ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / bihar / Bihar Rain Alert: राज्य के 23 जिलों में आज बारिश मचाएगी तबाही, आंधी...

Bihar Rain Alert: राज्य के 23 जिलों में आज बारिश मचाएगी तबाही, आंधी और बिजली का भी खतरा

Bihar Rain Alert: बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 में ऑरेंज और 12 में येलो अलर्ट। IMD ने वज्रपात और 40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की चेतावनी भी दी।

28-Jun-2025 07:12 AM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने अब पूरी तरह से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार, 28 जून  को राज्य के 23 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 11 जिलों (पटना, सारण, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल) में ऑरेंज अलर्ट है, जहां मध्यम से भारी बारिश, 40 किमी/घंटा की तेज हवाएं, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है।


बाकी 12 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया और नालंदा) में येलो अलर्ट के तहत हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। शुक्रवार को गया, भागलपुर, लखीसराय और सासाराम के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि पटना और आरा में हल्की फुहारें गिरीं।


बीते 24 घंटों में चार जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें मोतिहारी सबसे गर्म (36.5 डिग्री सेल्सियस) और बांका सबसे ठंडा (31.7 डिग्री सेल्सियस) रहा। IMD के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा, अधिकतम 32-35 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच। एक सक्रिय द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक फैली है, जो बिहार में नमी बढ़ा रही है, जिससे बारिश की स्थिति अनुकूल बनी हुई है।


IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि 29 जून 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक नया चक्रवाती सिस्टम बन सकता है। इससे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। पहले “चक्रवात शक्ति” की अफवाहों को IMD ने खारिज किया था, लेकिन मौजूदा अनुमान के मुताबिक यह सिस्टम मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे नदियों के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।