BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
31-Aug-2022 02:19 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खबर सुपौल की है, जहां पूजा का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोग बीमार हो गए हैं। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के अर्रिया गांव के वार्ड नंबर 12 की है। सभी बीमार लोगों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रात में पर्व था और रात में ही सभी ने पूजा का प्रसाद ग्रहण किया था। सुबह जब उनकी नींद खुली तो वे लोग चक्कर खाकर इधर-उधर गिरने लगे। उन्हें इस हाल में देखकर परिजनों की चिंता बढ़ गई और वे फ़ौरन सभी लोगों को अस्पताल ले गए। वहीं, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सुमन कुमारी ने बताया कि बीमार लोगों में फूड प्वाइजनिंग का लक्षण प्रतीत होता है। फ़िलहाल सभी की हालत बेहतर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बीमार लोगों में 40 साल के जुगल दास,10 साल के सुबोध कुमार, 50 साल की गुलिया देवी, 35 साल की धनेश्वरी देवी औऱ 15 साल के सुधीर कुमार शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनकी पूजा का प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई।