ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / bihar / Bihar Politics: लालू के दावत-ए-इफ्तार में नहीं पहुंचा कांग्रेस का कोई बड़ा नेता,...

Bihar Politics: लालू के दावत-ए-इफ्तार में नहीं पहुंचा कांग्रेस का कोई बड़ा नेता, महागठबंधन में सबकुछ ठीक है ना?

आज लालू के इफ्तार पार्टी में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोग दबी जुबान पूछ रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक बा ना?

24-Mar-2025 07:10 PM

By First Bihar

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हर साल 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास 12 स्टैंड रोड पर इफ्तार का आयोजन किया। 


लालू ने खुद पत्र लिखकर लोगों को दावत-ए-इफ्तार में आने का न्योता दिया लेकिन कांग्रेस से कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। लेकिन सिर्फ कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास, विजेन्द्र चौधरी, एजाउल हक नजर आए लेकिन ना तो बिहारी कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू दिखे और ना ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ही नजर आए।


कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने बताया कि सब लोग आए हैं जाकर देखिये ना.. विधायक विजेन्द्र चौधरी, एजाउल हक मौजूद हैं। हमारे प्रभारी बैठक कर रहे हैं। आरजेडी के कार्यक्रम में कांग्रेस बढ़चढ़कर हिस्सा लेती थी फर्स्ट बिहार के संवाददाता प्रेम कुमार के इस इस सवाल पर प्रतिमा दास ने कहा कि 'नो कमेट्स'..


बता दें कि पिछले दिनों बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कांग्रेस की बी टीम के सवाल पर कहा कि कांग्रेस किसी की बी टीम नहीं है। पार्टी इस बार जनता  की ए टीम बनकर चुनाव लड़ेगी। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। आज लालू के इफ्तार पार्टी में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोग दबी जुबान पूछ रहे हैं कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक बा ना?

news image