ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / bihar / बिहार पुलिस महकमे में छुट्टी पर रोक, मुख्यालय का जारी किया यह आदेश

बिहार पुलिस महकमे में छुट्टी पर रोक, मुख्यालय का जारी किया यह आदेश

01-Nov-2021 06:58 AM

PATNA : बिहार पुलिस महकमे में आज यानी 1 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक किसी भी स्तर के अधिकारियों और जवानों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। बिहार में त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है। बिहार में त्योहारों को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की आवश्यकता है। लॉ एंड ऑर्डर और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस ने सभी तरह की छुट्टियों पर रोक लगाने का फैसला किया है। 


बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के आदेश पर एडीजी विधि व्यवस्था विनय कुमार ने छुट्टी पर रोक से संबंधित आदेश पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक दिवाली, काली पूजा और छठ महापर्व के मौके पर पुलिस बल की आवश्यकता को देखते हुए राज्य में अगले 12 दिनों तक पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगाई गई है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में अवकाश दिया जाएगा लेकिन इसकी मंजूरी उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से ही लेनी होगी। अवकाश के लिए जिला, रेल और अन्य इकाइयों के सीनियर पुलिस अधिकारियों से ही मंजूरी मिल सकती है। 


आपको बता दें कि बीते महीने भी बिहार पुलिस महकमे में 14 दिनों तक छुट्टी पर रोक लगाई गई थी। दुर्गा पूजा के दौरान 4 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक किसी भी पुलिस अधिकारी और जवान को अवकाश नहीं दिया गया था। त्योहार और बाकी मौकों पर आवश्यकता को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय समय-समय पर ऐसे आदेश जारी करता है। लॉकडाउन के दौरान भी बिहार पुलिस में छुट्टियों पर रोक लगाई थी। मौजूदा साल में विभाग ने तीसरी दफे छुट्टियों पर रोक का आदेश जारी किया है।