ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / bihar / आरपीएफ की पकड़ से बचने के लिए पुलिस जवान ने लगाई मौत की...

आरपीएफ की पकड़ से बचने के लिए पुलिस जवान ने लगाई मौत की छलांग, डूबकर हुई मौत

10-Oct-2019 01:40 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: ट्रेन का वैक्यूम कर उसे स्टेशन पर रोकने के बाद आरपीएफ की कार्रवाई से बचने के दौरान बिहार पुलिस के एक जवान की डूबकर मौत हो गई. मामला जिले के साहेबपुर कमाल स्टेशन का है. मृत जवान किशनगंज में तैनात था.

जानकारी के मुताबिक साहेबपुर कमाल स्टेशन के पहले ट्रेन को वैक्यूम कर रोक दिया गया था. इसके बाद मृत जवान रंजीत ट्रेन से उतरकर जाने लगा कि इसी दौरान आरपीएफ जवानों ने ट्रेन रुकने के मामले की पड़ताल करनी शुरु कर दी. अपनी गिरफ्तारी के डर से मृत रंजीत भागने लगा और इसी दौरान गड्ढे में उसका पैर फिसल गया.

पैर फिसलने के दौरान रंजीत गहरे पानी में चला गया जहां उसकी डूबकर मौत हो गई. बाद में गोताखोरों की मदद से उसके शव को गड्ढे से बरामद किया गया. रंजीत बिहार पुलिस में जवान के तौर पर किशनगंज में पोस्टेड था.