Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
04-Aug-2025 12:09 PM
By First Bihar
ARARIA: बिहार में अपराधी क्यों बेलगाम हैं इसकी वजह रोज सामने आ रही है। बिहार पुलिस अपराधियों को बेलगाम होने के जो मौके दे रही है उसकी नई बानगी सामने आई है। पुलिस थाने से दो बंदी हथकड़ी सरका कर आराम से निकल भागे और पुलिसकर्मी मुंह देखते रह गए।
अररिया में हुई घटना
बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना में ये घटना हुई है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी थाने के अंदर से ही फरार हो गए।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों आरोपियों के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, जिसे वे सरकाकर आसानी से भाग निकले और पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रह गई। यह घटना शनिवार की रात की है, फरार हुए दोनों आरोपियों को उसी शाम गिरफ्तार किया गया था।
720 बोतल नेपाली शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी
फुलकाहा पुलिस ने शनिवार शाम रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रोशन कुमार यादव और रूपेश कुमार यादव को शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार किया था। दोनों को मानिकपुर गांव से 720 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया था। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद थाने में ही रखा गया था ताकि अगले दिन न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजा जा सके।
हथकड़ी सरकाकर थाने से भाग निकले
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात के किसी समय दोनों आरोपी हथकड़ी को हाथ से सरकाकर थाने से फरार हो गए। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
फुलकाहा थाने के प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दोनों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने माना कि यह लापरवाही का गंभीर मामला है। वहीं, फारबिसगंज के डीएसपी मुकेश साह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और थाने में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में पुलिस की सतर्कता
इस घटना ने एक बार फिर बिहार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर थाने के अंदर से हथकड़ी लगे आरोपी किस तरह भाग सकते हैं? क्या थाने में पर्याप्त निगरानी नहीं थी? क्या ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने लापरवाही बरती? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे, लेकिन फिलहाल यह घटना पूरे विभाग के लिए शर्मिंदगी का कारण बनी हुई है।