Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
12-Nov-2022 11:32 AM
By amit kumar
ROHTAS: रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। पत्नी से परेशान पति ने ट्रेन से काटकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की वजह बताई। उसने ये भी कहा कि मेरी एक बेटी है, जो मेरे मरने के बाद मेरी पत्नी के पास नहीं बल्कि मेरी मां के पास रहेगी। आइए आपको बताते है शख्स ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
मुफस्सिल डिहरी थाना क्षेत्र के दहाउर के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक लाइव आकर पहलेजा के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वहीं, रेलवे से मिले मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेने के लिए रेल पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, तब तक परिजन शव लेकर फरार हो चुके थे। ऐसे में अब फेसबुक लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मृत युवक दहाउर के रहने वाले सत्येंद्र सिंह का 27 साल का बेटा दिग्विजय सिंह है। शुक्रवार को वह फेसबुक लाइव आकर कहने लगा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके लिए उसके माता-पिता या कोई और नहीं बल्कि पत्नी और पत्नी की बड़ी बहन ज़िम्मेदार है। इन दोनों से तंग आकर पहलेजा रेलवे गुमटी के पास उसने आत्महत्या कर रहा है।
फेसबुक लाइव में शख्स ने यह भी कहा कि उसकी एकमात्र बेटी है, जो मौत के बाद अपनी दादी के पास रहेगी और सारी संपत्ति युवक की मां के नाम होगी। युवक जब फेसबुक लाइव कर रहा था, तब उसके गांव के एक-दो लोगों ने इस फेसबुक लाइव को देख लिया, और इसकी सूचना रेल पुलिस को दी।
आरपीएफ निरीक्षक रामविलास ने बताया कि मेमो के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तब तक परिजन शव को लेकर जा चुके थे। फेसबुक लाइव आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर ग्रामीण हैरान हैं।