ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / bihar / BIHAR: पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने उठा लिया बड़ा कदम,...

BIHAR: पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

मृतक के परिजन ने बताया कि सूरज मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पाया। बहू को कई बार उसके माता-पिता मायके ले गए, लेकिन सामाजिक हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ और वह दोबारा ससुराल लौट आई। इसके बावजूद विवाद और कड़वाहट खत्म नहीं हुई।

08-Jan-2026 07:09 PM

By First Bihar

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। किशनपुर थाना क्षेत्र में शादी के महज 8 महीने बाद ही 25 वर्षीय सूरज कुमार ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि पत्नी की बेवफाई और लगातार मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही घटना के तमाम बिन्दुओं का जांच में पुलिस जुट गयी है। 


मृतक के पिता शंभू मंडल और दादा लक्ष्मी मंडल ने बताया कि सूरज की शादी 8 महीने पहले मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र की संध्या कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दंपती सहरसा में किराये के मकान में रहने लगे। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन जल्द ही पत्नी के कथित अवैध संबंध और मोबाइल पर लगातार प्रेमी से बातचीत के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया।


मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज इसी मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पाया। बहू को कई बार उसके माता-पिता मायके ले गए, लेकिन सामाजिक हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ और वह दोबारा ससुराल लौट आई। इसके बावजूद विवाद और कड़वाहट खत्म नहीं हुई। घटना वाले दिन संध्या ने वीडियो कॉल के माध्यम से सूरज से बात की थी।


मृतक के परिजनों का कहना है कि इस बातचीत के बाद सूरज पूरी तरह टूट गया और देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।