ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / बिहार: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आज होगी पहली बैठक, DM, SDO,...

बिहार: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आज होगी पहली बैठक, DM, SDO, BDO होंगे बैठक में शामिल

08-Apr-2021 09:02 AM

PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव को लेकर आज राज्य स्तर पर एक अहम बैठक आयोजित की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होनेवाली इस बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल होंगे। 



कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारियों से जुड़ी पहली बैठक VC के जरीये करने का फैसला लिया है। इसे लेकर आयोग के सचिव योगेन्द्र राम की तरफ से सभी जिलों को पत्र भेजा गया है। बैठक में डीएम, एसडीओ और बीडीओ शामिल होंगे।



 इस बैठक में ईवीएम मूवमेंट प्लान से लेकर मतदान केंद्र बनाए जाने जैसे विषयों की तैयारियों पर समीक्षा की जाएगी। पंचायत चुनाव में अभ्यर्थियों के खर्च का ब्योरा नहीं देने पर भी चर्चा होगी। आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई, सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति, मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों समेत कई मामलों पर भी चर्चा आज की बैठक में होगी।