ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / bihar / Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान, पैक्सों को मिलेगा 15...

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान, पैक्सों को मिलेगा 15 लाख तक का इनाम, 1 अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

Bihar News: बिहार सरकार गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार अच्छा कार्य करने वाले पैक्सों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करेगी।

06-Mar-2025 07:43 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार सरकार गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने में जुट गई है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri Adarsh PACS Incentive Scheme) के तहत सरकार अच्छा कार्य करने वाले पैक्सों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करेगी। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने यह जानकारी दी।


मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख, द्वितीय पुरस्कार- 10 लाख, तृतीय पुरस्कार- 7 लाख का होगा। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार- 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख एवं तृतीय पुरस्कार 2 लाख रुपये का होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ पैक्सों जल्द ही पुरस्कृत किए जाएंगे। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 45 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति यानि खरीद का लक्ष्य रखा था। इसमें  87 प्रतिशत खरीद पूरी कर ली गई है। पैक्सों के माध्यम से 39.23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जिन किसानों ने पैक्स के जरिए धान बेचे हैं उन्हें 48 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया गया है।


धान के बाद सरकार अब गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी तैयार है। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि जो भी किसान गेहूं की बिक्री करना चाहते हैं उनसे उनके फसल खरीद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि फसल खरीद की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। अब तक कुल 24 हजार 324 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। आपको बता दें कि सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।