ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / bihar / पशु चिकित्सा परिषद् का बनेगा प्रशासनिक भवन, नीतीश सरकार ने 27.68 करोड़ की...

पशु चिकित्सा परिषद् का बनेगा प्रशासनिक भवन, नीतीश सरकार ने 27.68 करोड़ की दी स्वीकृति, कहां बन रहा नया भवन जानें...

बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के प्रशासनिक भवन, अतिथि भवन और कॉन्फ्रेंस हॉल के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 27.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसे पशु चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

04-Jun-2025 12:46 PM

By Viveka Nand

Bihar News: पटना में बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के प्रशासनिक भवन, अतिथि भवन एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का  निर्माण करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में  27.68 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य स्कीम के अंतर्गत  भवन निर्माण हेतु 1 एकड़ 16 डिसमिल भूमि के उपयोग की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी  है।राज्य सरकार के  इस निर्णय से प्रदेश के पशु चिकित्सा क्षेत्र को संरचनात्मक एवं व्यावसायिक रूप से मजबूती मिलेगी। यह पहल पशुपालकों को भी लाभ पहुंचाने में सहायक होगी, जिससे पशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावशाली होंगी। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने एवं पशु चिकित्सकों की सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के लिए पटना में नया प्रशासनिक भवन बनवाने का निर्णय  किया गया है। उन्होने कहा कि यह योजना राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र को तकनीकी रूप से विकसित करने और पशु चिकित्सकों के कार्यों को वैधानिक मान्यता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के नव-निर्मित भवनों में G+1 प्रशासनिक भवन, G+2 अतिथि भवन एवं कंफ्रेंस हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर के समग्र विकास के लिए समर्पित ले-आउट प्लान एवं तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार पशु चिकित्सा परिषद् का मुख्य उद्देश्य राज्य में कार्यरत पशु चिकित्सकों को निबंधन संबंधी मान्यता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें पशु चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों एवं शोध से अवगत कराना है। इसके अंतर्गत नियमित सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि पशु चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावशाली एवं जनोपयोगी बनाया जा सके।