कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
15-Apr-2025 09:36 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में परिवार नियोजन के उपायों को लोगों तक पहुंचाने में मिली-जुली स्थिति देखने को मिली है। हाल ही में 17 से 29 मार्च 2025 तक चले परिवार नियोजन पखवाड़े के नतीजों ने दिखाया कि जिला कंडोम वितरण में तो बिहार में नंबर वन रहा, लेकिन नसबंदी, गर्भनिरोधक गोली, इंजेक्शन और कॉपर-टी जैसे उपायों में काफी पीछे रह गया। यह स्थिति जनसंख्या नियंत्रण के लिए चुनौती बन रही है।
पखवाड़े में बिहार का लक्ष्य था 46,84,350 कंडोम बांटने का, लेकिन पूरे राज्य में 32,66,534 कंडोम बंटे, जो 70% उपलब्धि है। वहीं, भागलपुर ने कमाल कर दिखाया। जिले को 1,21,750 कंडोम बांटने का लक्ष्य मिला था, लेकिन यहां 2,50,893 कंडोम बांटे गए, यानी 206% उपलब्धि। इस शानदार प्रदर्शन ने भागलपुर को बिहार में पहला स्थान दिलाया।
कंडोम वितरण में टॉप 5 जिले
भागलपुर (206%)
मुंगेर (151%)
पूर्वी चंपारण (118%)
लखीसराय (116%)
जहानाबाद (114%)
नसबंदी में निराशाजनक प्रदर्शन
कंडोम वितरण में भले ही भागलपुर ने बाजी मारी, लेकिन नसबंदी और बंध्याकरण के मामले में यह जिला फिसड्डी साबित हुआ है।
महिला बंध्याकरण: बिहार में 67,260 का लक्ष्य था, जिसमें 28,048 महिलाओं ने बंध्याकरण कराया। भागलपुर को 2,010 का लक्ष्य मिला, लेकिन सिर्फ 1,258 महिलाओं की नसबंदी हुई (41% उपलब्धि)। इस मामले में जिला 15वें स्थान पर रहा।
टॉप 5 जिले: पश्चिम चंपारण (82%), मधेपुरा (77%), अररिया (76%), बांका (69%), वैशाली (69%)।
पुरुष नसबंदी: हालत और खराब रही। भागलपुर को 100 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य मिला, लेकिन सिर्फ एक पुरुष ने नसबंदी कराई। इससे जिला 30वें स्थान पर खिसक गया।
टॉप 5 जिले: शेखपुरा (68%), वैशाली (45%), अरवल (34%), बांका (33%), नवादा (29%)