खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-May-2025 12:41 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा पंचायत के वार्ड 13 में आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय अनीश कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले भी आवारा कुतों के आतंक से दो बच्चों की मौत हो चुकी है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम अनीश अपनी मां के साथ घर से बाहर निकला था। मां कुछ दूरी तक आगे निकल गई थी, तभी आवारा कुत्तों ने घर के सामने ही बच्चे को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को घसीटते हुए मक्का के खेत की ओर ले जाने लगे। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां तुरंत पीछे लौटी। खेत में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और अनीश की जान बचाई।
बच्चे को पहले विभूतिपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अनीश, भरपुरा पटपारा के निवासी संजीत कुमार सिंह का पुत्र है, जो बाहर रहकर काम करते हैं। घटना के समय घर पर केवल मां रिकू देवी थीं, जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले चार महीनों में आवारा कुत्तों के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है, खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता अब बच्चों को बाहर अकेले भेजने से डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है ताकि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो और भी जानें जा सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी आवारा कुत्तों का आतंक कायम है। मुजफ्फरपुर जैसे पड़ोसी जिले में भी कई बच्चों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। नगर निगम द्वारा अभियान चलाए जाने के बावजूद कोई खास असर नहीं दिख रहा है।