बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
17-May-2025 12:24 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सासाराम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के नवारा घाट पर शनिवार सुबह पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में स्नान कर रहे थे।
मृतकों की पहचान काजीपुर गांव निवासी नागेश्वर शर्मा (65 वर्ष), उनके पुत्र रंजन शर्मा (20 वर्ष) और सतेंद्र शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा के रूप में हुई है। तीनों लोग काजीपुर से नवारा सोन नदी घाट पर उदय शर्मा की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। घटना उस समय घटी जब अंतिम संस्कार के बाद तीनों व्यक्ति नदी में स्नान करने के लिए उतरे। तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वे नदी में डूब गए। पहले एक व्यक्ति डूबा, उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य भी गहराई में चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और घाट पर मौजूद अन्य लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) और नौहट्टा थाना की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शवों की तलाश शुरू की गई है। प्रशासन ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि तेज बहाव और गहराई में खोजबीन में मदद मिल सके। एक ही गांव से तीन लोगों की एक साथ मौत की खबर से काजीपुर गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और राहत सहायता देने की मांग की है।