ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / Bihar News: KC त्यागी को दूरदूराया जा रहा...जो मुझे अच्छा नहीं लग रहा,...

Bihar News: KC त्यागी को दूरदूराया जा रहा...जो मुझे अच्छा नहीं लग रहा, नीतीश कुमार के खास JDU के वरिष्ठ नेता को लेकर शिवानंद तिवारी बोले

JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को लेकर शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केसी त्यागी को जिस तरह दरकिनार किया जा रहा है, वह उन्हें अच्छा नहीं लग रहा और नीतीश कुमार से उनके रिश्तों पर भी टिप्पणी की।

10-Jan-2026 09:06 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को लेकर पार्टी के ही कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी ने खुलकर नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केसी त्यागी को पार्टी और सत्ता के गलियारों से दूर किया जा रहा है, वह उन्हें कतई अच्छा नहीं लग रहा। साथ ही नीतीश कुमार से केसी त्यागी के पुराने राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तों का ज़िक्र करते हुए शिवानंद तिवारी ने कई तीखे और भावनात्मक बयान दिए हैं, जो अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि KC त्यागी को दूर किया जाना ठीक नहीं..


शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि केसी त्यागी नीतीश जी के आशिक़ हैं. लेकिन यह एक तरफा मोहब्बत की तरह है. एक वक़्त था जब नीतीश कुमार की बात केसी के ही मुँह से निकला करती थी. पत्रकारों को कोई संशय होता था तो वे केसी को ही फोन लगाते थे. दोस्त परस्त हैं केसी. 77 से ही हमलोगों की मुलाक़ात है. संसद के केंद्रीय हॉल में केसी कभी अकेले नहीं दिखाई देते थे. उनकी शेरों शायरी और पुराने क़िस्सों को सुनने के लिए दो चार लोग तो ज़रूर उनको घेरे रहते थे. सुनाने का उनका अंदाज़ भी ख़ास होता था.


उन्होंने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे के प्रशंसक हैं. लेकिन नीतीश कुमार भी तो ख़ास ढाँचे में बने हुए हैं. हमको पार्टी से निकालना हुआ तो उसकी चिट्ठी केसी से ही निकलवाई. बचपन में कहावत सुनते थे. जो तेज होता था. अच्छा लिखता बोलता था तो वैसों के लिए एक मुहावरे का इस्तेमाल होता था. 'कलम तोड़ स्याही' पी जाना. ताकि दूसरा कोई वैसा नहीं लिख पाए. याद है एक मर्तबा  केसी ने नीतीश जी के लिए कहा था ""जैसे हवा को कोई मुट्ठी में बंद नहीं कर सकता, जैसे फूलों की सुगंध को कोई फैलने से नहीं रोक सकता, वैसे ही नीतीश कुमार के सुशासन और उनके विचारों की गूंज को बिहार की सीमाओं में कैद नहीं किया जा सकता।" मैंने इसको नोट कर लिया था.


शिवानंद ने कहा कि यह उन दिनों की बात है जब नीतीश कुमार की क़ाबिलियत प्रधानमंत्री के रूप में दर्शाई जा रही थी. इसलिए केसी के उस लाजवाब कसीदे पर ताली बजी थी. लेकिन भारत रत्न वाली बात हज़म नहीं हुई. पता नहीं क्यों आज के दिन नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात केसी ने क्यों उठाई ? कहीं नीतीश जी को भारत रत्न का पात्र बता कर केसी त्यागी ने उन पर व्यंग्य तो नहीं किया है ! यह तो वही बता सकते हैं. लेकिन केसी के लिए जिस दुरदुराने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया वह मुझे अच्छा नहीं लगा.