ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / bihar / Bihar News: दक्षिण भारत में HAM की हुंकार, तिरुपति में डॉ. संतोष सुमन...

Bihar News: दक्षिण भारत में HAM की हुंकार, तिरुपति में डॉ. संतोष सुमन बोले- हमारा लक्ष्य गरीबों को मंच देना, न्याय और बराबरी दिलाना है

Bihar News: हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन तिरुपति दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक समानता और अधिकार पहुंचाना है।

07-Apr-2025 04:39 PM

By First Bihar

Bihar News: हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन इन दिनों तिरुपति के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और दक्षिण भारत में मजबूती को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम (से.) गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की पार्टी है। इसका गठन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री आदरणीय जीतन राम मांझी ने किया, जो समाज के सबसे निचले पायदान से उठकर राजनीति में आए और समाज के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी।

डॉ. सुमन ने कहा कि हम (से.) का उद्देश्य है – समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवैधानिक अधिकार, समानता और राजनीतिक भागीदारी को पहुंचाना। यही हमारी लड़ाई है और यही हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी पार्टी के नाम में ‘सेक्युलर’ शब्द केवल प्रतीक नहीं, हमारे मूल विचारों का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सवर्ण – सभी वर्गों का समर्थन हम (से.) को मिल रहा है, और यही हमारी ताकत है।दक्षिण भारत में पार्टी विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि पहले लगता था कि भाषाई बाधाएं हमें रोकेंगी, लेकिन अब स्पष्ट है कि लैंग्वेज कोई बैरियर नहीं है। हमारे मुद्दे, हमारी सोच और हमारे संघर्ष की भावना सब जगह एक जैसी है – गरीबों को मंच देना, न्याय और बराबरी दिलाना ही हमारा लक्ष्य है।

डॉ. सुमन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को मजबूत करें, संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाएं। उन्होंने कहा कि हम (से.) जनता की आवाज को सड़क से संसद तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था.. सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से बेहद उत्साहित दिखे और सबने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया... 

बैठक में हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा हम (से.) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण,  आंध्रप्रदेश अध्यक्ष सुवर्णा राजू, प्रधान महासचिव मो. रफीक, उपाध्यक्ष एस. खदर वली, संगठन प्रभारी विनोद कुमार, शेकरा, विजय कुमार, असगर वली, सुमन कुमार, आकाश कुमार, आदि भी मौजूद रहे।