Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
05-Apr-2025 07:24 PM
By Viveka Nand
Bihar News: उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार राज्य के 350 प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज और 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक भवन बनेंगें।
सम्राट अशोक की 2369वीं जयंती पर शनिवार को राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित "जयंती समारोह-2025" में श्री चौधरी ने कहा सम्राट अशोक ने जो विशाल , समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाया था, उस विराट भारत का निर्माण हमारा सपना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सम्राट अशोक का भारत बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहा है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि हम सम्राट की नीति से प्रेरणा लेते हैं और साथ ही उस कृषि-मूलक समुदाय के उत्थान की भी चिंता करते हैं, जिसमें अशोक जैसा यशस्वी सम्राट पैदा किया। उन्होंने कहा कि कृषिआश्रित समाज को ध्यान में रख कर शिक्षा की दृष्टि से राज्य के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और सब्जी उत्पाद की सुरक्षा के लिए कोल्डस्टोरेज खोलने का निर्णय किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत वरिष्ठ नेतागण तथा बड़ी संख्या में लोग अपने महापुरुष को याद करने के लिए एकत्रित थे।