ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / Bihar News: बिहार में बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत, पुलिस...

Bihar News: बिहार में बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: समस्तीपुर के सिरसी गांव में शादी के ठीक पहले दूल्हे सुजीत कुमार की मौत। दो साल पहले हत्या केस में जेल काट चुका था सुजीत, पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या थी या हत्या..

05-Dec-2025 01:00 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया है। यहाँ सिरसी गांव में गुरुवार शाम बारात निकलने से महज कुछ ही घंटे पहले दूल्हे सुजीत कुमार (28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, दोस्तों के साथ शराब पीते वक्त बातचीत के दौरान किसी ने उसकी पुरानी प्रेमिका का नाम ले लिया, जिससे वह अचानक बेचैन हो गया और फिर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी गया। जिसके बाद कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।  


सुजीत की शादी ताजपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में तय हुई थी। सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, 30 नवंबर को सत्यनारायण पूजा और मुंडन, 3 दिसंबर को हल्दी-मेहंदी और गुरुवार को प्रीतिभोज के बाद रात में बारात जाने का कार्यक्रम था। लड़की पक्ष ने भी पंडाल, लाइट और बैंड-बाजा सब सजा लिया था। लेकिन अचानक आई यह खबर सुनकर दोनों तरफ अब सन्नाटा छा गया है। सुजीत के पिता शिव शंकर महतो और मां तारा देवी सहित पूरा का पूरा परिवार सदमे में है।


ग्रामीणों और करीबियों की मानें तो सुजीत इस शादी से खुश नहीं था। दो साल पहले आलमपुर कोदरिया में हुई रमेश हत्याकांड में वह आरोपी भी था, कोर्ट में सरेंडर कर उसने जेल काटी और महज एक महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। सूत्र बताते हैं कि उसे अपनी पसंद की लड़की से दूर करने और परिवार के दबाव में यह रिश्ता कायम करने के लिए मजबूर किया गया था। जेल से लौटने के बाद भी वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। फिर इस बार शराब के नशे में जब उसकी पुरानी प्रेमिका की बात छिड़ी तो वह टूट गया और अपनी जान दे दी।


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया है कि घटना की लिखित सूचना अभी नहीं मिली है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। यह आत्महत्या है या किसी ने उसे उकसाया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में लोग इसे जबरदस्ती थोपी गई शादी और पुरानी जिंदगी के बोझ का नतीजा बता रहे हैं। एक खुशी से आबाद घर अब चिता की तैयारी में लगा पड़ा है।