Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
30-Aug-2025 08:26 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा के गांधी पथ में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस छापेमारी में यहाँ से विदेशी शराब, कोडीन युक्त कफ सिरप, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार देर रात सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ, वार्ड नंबर 15, में बर्फ फैक्ट्री के पास सनोज साह के लॉज में अंकित नामक व्यक्ति की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित था और जमकर हर्ष फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर जिला आसूचना इकाई और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी की भनक लगते ही कई शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लॉज से तीन गोली के खोखे, एक विदेशी शराब की बोतल और एक बियर बरामद की है। साथ ही, तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने हर्ष फायरिंग से जुड़े शराब कारोबारी रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा और उसके भाई को गांधी पथ से गिरफ्तार किया। उनके घर से पांच घंटे की छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब, कोडीन युक्त कफ सिरप, एक देसी पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
छापेमारी में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, लाइन डीएसपी ओमप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा, DIU के जयशंकर प्रसाद, गुंजन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।
रिपोर्टर: रितेश