खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2025 08:41 AM
By First Bihar
Bihar News: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार जीप ने चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह घटना जमुआ पेट्रोल पंप के पास हुई है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित थार जीप ने पहले सड़क किनारे चल रही एक महिला को टक्कर मारी, फिर पास के पुल की रेलिंग पर बैठे तीन युवकों को कुचलते हुए गड्ढे में जा गिरी। मृतक महिला जमुआ गांव की निवासी थी। घायल युवकों को तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीप चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार