ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / bihar / Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 की हालत नाज़ुक

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 की हालत नाज़ुक

Bihar News: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो के टक्कर में देवचरण ऋषि (25) और प्रवीण ऋषि (35) की मौत। 4 घायल, जीएमसीएच में इलाज जारी..

17-Sep-2025 09:48 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें बचाने दौड़े और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी।


मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवचरण ऋषि (25 वर्ष) और मरंगा गंगेली निवासी प्रवीण ऋषि (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में हीरा लाल मंडल, बादलपुर हरदा निवासी हीरो ऋषि, उनकी पत्नी आकाशी देवी और साली अंजलि कुमारी शामिल हैं। घायल हीरो ऋषि ने बताया कि वह अपनी पत्नी और साली के साथ खेरिया स्थित ससुराल जा रहे थे। मूसापुर चौक पर कुरसेला की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


प्रवीण ऋषि के पिता सदानंद ऋषि ने बताया कि बेटा पंजाब कमाने जाने की तैयारी कर रहा था। वह गेड़ाबाड़ी होते हुए कटिहार जा रहा था। मौत की खबर सुनकर परिवार टूट गया है और पत्नी शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। प्रवीण मजदूरी से परिवार चलाता था। फणीश्वर नाथ रेणु थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक फरार है, लेकिन वाहन जब्त हो गया है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है।