CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?
30-Mar-2025 01:08 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: किसी भी परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र कलम और एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन बेगूसराय में एक ऐसा छात्र भी परीक्षा देने पहुंचा, जिसके एक हाथ में कलम और एडमिट कार्ड था, तो दूसरे हाथ में हथकड़ी। यह दृश्य शनिवार को भगवानपुर प्रखंड के आरबीएस कॉलेज तेयाय में देखा गया, जहां एक बीए फाइनल ईयर के छात्र हिमांशु कुमार पुलिस की निगरानी में परीक्षा देने पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी थे, और हाथों में हथकड़ी थी। इस नजारे को देखकर कॉलेज के छात्र और प्रबंधन हैरान रह गए।
दरअसल, हिमांशु कुमार एक लूट मामले में जेल में बंद हैं और उन्हें अदालत के आदेश पर जेल से परीक्षा देने के लिए भेजा गया था। हिमांशु पर सितंबर 2024 में अपने गांव के एक सीएसपी संचालक पर जानलेवा हमला करने और 50,000 रुपये लूटने का आरोप है। इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और परीक्षा में शामिल होने का मन बनाया।
बता दें कि यह पूरा मामला बीते दिन शनिवार यानि 29 मार्च की है, भगवानपुर प्रखंड के आरबीएस कॉलेज तेयाय के परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की है। जानकारी के अनुसार, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयके द्वारा बीए पार्ट थ्री की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा में कॉलेज बीहट के छात्र हिमांशु कुमार जिसका एग्जामिनेशन सेंटर आरबीएस कॉलेज तेयाय सेंटर पर है। जब हिंमाशु परीक्षा देने पुलिस कर्मी के साथ हथकड़ी लगे हाथ के साथ परीक्षा देने पहुंचा तो लोग सन्न रह गए और इसको लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी।
वहीं, जब वह हथकड़ी लगाए परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो कॉलेज प्रबंधन ने उनकी परीक्षा के लिए एक अलग व्यवस्था की। पुलिस की निगरानी में उन्होंने एक अलग कमरे में परीक्षा दी। इस दौरान हिमांशु का व्यवहार पूरी तरह से शिष्टाचारपूर्ण था, और उन्होंने परीक्षा के सभी सवालों का उत्तर गंभीरता से दिया। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि अदालत के आदेश पर हिमांशु को जेल से पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने के लिए भेजा गया था, और परीक्षा नियमानुसार ली गई।