LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश
25-May-2025 09:34 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: पटना के पाटलिपुत्र थाने में छापेमारी में जब्त की गई शराब को चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में सिटी एसपी स्वीटी सहरावत ने महिला दारोगा आशा कुमारी, मुंशी सह ASI पंकज सिंह, और ASI राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में ही केस दर्ज किया गया है और विभागीय जांच शुरू की गई है।
CCTV फुटेज में ASI राजेश कुमार को थाने के बाहर सरिस्ता में रखे टेबल की दराज से शराब की बोतलें निकालते हुए देखा गया, जबकि पास में मुंशी पंकज सिंह भी मौजूद थे। लगभग एक हफ्ते पहले पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की थीं। इस छापेमारी में महिला दारोगा आशा कुमारी भी शामिल थीं। बरामद शराब को थाने के मालखाने में रखा गया था। लेकिन जब मालखाना प्रभारी ने जब्ती सूची के साथ बोतलों का मिलान किया, तो कुछ बोतलें गायब पाई गईं।
प्रभारी ने सहयोगियों से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शराब के गायब होने की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मालखाना प्रभारी ने थाने में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में साफ दिखा कि ASI राजेश कुमार थाने के बाहर सरिस्ता में रखे टेबल की दराज से शराब की बोतलें निकाल रहे थे, और इस दौरान मुंशी पंकज सिंह पास में बैठे थे। फुटेज सामने आने के बाद कई दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अंततः यह बात सिटी एसपी स्वीटी सहरावत तक पहुंची।
उन्होंने थाने का दौरा किया, CCTV फुटेज की जांच की, और सभी संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया। वहीं, महिला दारोगा आशा कुमारी पर छापेमारी के बाद शराब को मालखाने में सुरक्षित रखने में लापरवाही बरतने का आरोप है। ASI राजेश कुमार पर शराब चोरी करने और मुंशी पंकज सिंह पर चोरी के दौरान मौजूद होने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप है।
सिटी एसपी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थानों को मालखाने की सुरक्षा और जब्त सामग्री की नियमित जांच के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। पाटलिपुत्र थाने के थानेदार पर भी लापरवाही के लिए कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।