मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
22-Jan-2026 07:33 PM
By Viveka Nand
Bihar News: पथ निर्माण विभाग के एक भ्रष्ट कनीय अभियंता के खिलाफ केस चलेगा. विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है. आर्थिक अपराध इकाई ने 6 फरवरी 2014 को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के तत्कालीन कनीय अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था.
आर्थिक अपराध इकाई ने पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार के खिलाफ एक करोड़ 20 लाख 70 हजार 597 रुपए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था .इसके बाद इनके कई ठिकानों की तलाशी ली गई थी. कनीय अभियंता सुनील कुमार वर्तमान में सेवानिवृत हो गए हैं.
पथ निर्माण विभाग ने पाया है कि इस कदाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत इनके खिलाफ अभियोजन के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है. ऐसे में केस चलाने के लिए सुनील कुमार (कनीय अभियंता) के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी जाती है. विभाग के अभियंता प्रमुख की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.
बता दें, आर्थिक अपराध इकाई ने कनीय अभियंता सुनील कुमार के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति को लेकर 8 जुलाई 2024 एवं 14 अगस्त 2025 को पत्र लिखा था. अब जाकर पथ निर्माण विभाग ने अभियोजन की स्वीकृति दी है.