Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
07-Apr-2025 06:40 PM
By Viveka Nand
Bihar News: राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आये थे. इसके बाद सत्ता पक्ष ने राहुल पर करारा प्रहार किया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी बिहार आए लेकिन उनकी खासियत यह है कि वह जहां पर भी जाते हैं वहा अपने सहयोगी दल और अपनी पार्टी का खटिया खड़ा कर देते हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल बिहार दौरे में अपने सहयोगी दल के नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव का खटिया खड़ा करने के लिए ही बिहार आए थे। राहुल गांधी के पटना में संविधान बचाव प्रोग्राम पर बोलते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी दरअसल भ्रम फैलाने में महारत हासिल कर चुके हैं, लेकिन संविधान के सच्चे पुजारी और संविधान के मूल भावनाएं , सबका साथ, सबका विकास, गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार, देश की उन्नति और सबको सम्मान देने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही किया जा रहा है।
नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के द्वारा जेब में संविधान की कॉपी लेकर घूमने पर कहा कि संविधान को हाथ में लेकर दिखावटी ,बनावटी और देश को लूटने वाले लोग जिनके सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया. उस कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की पहचान सिर्फ परिवारवादी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय यही नहीं रुके उन्होंने लालू परिवार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में विभिन्न प्रकार के घोटाला जैसे चारा घोटाला ,अलकतरा घोटाला ,दूध घोटाला, वर्दी घोटाला जैसे दर्ज़नो घोटालो के सूत्रधार राजद की सरकार रही है और इस पार्टी के सर्वेसर्वा लालू जी ने बिहार में जंगलराज स्थापित करने का काम किया। बिहार की जनता ने भ्रष्ट लोगों को नकार दिया है। अब बिहार के लोग सिर्फ और सिर्फ विकास चाहते हैं। डबल इंजन की सरकार बिहार में तेजी के साथ विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है।