ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar News: बिहार की भाजपा-जेडीयू सरकार अब लोगों को 'उर्दू' पढ़ायेगी, 8 अप्रैल...

Bihar News: बिहार की भाजपा-जेडीयू सरकार अब लोगों को 'उर्दू' पढ़ायेगी, 8 अप्रैल से 70 दिनों के प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत

कैबिनेट सचिवालय ने सरकारी कर्मियों-अधिकारियों के साथ-साथ साहित्य, वकालत, शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता से जुड़े लोगों को उर्दू सीखने के लिए आह्वान किया है. 8 अप्रैल से ट्रेनिंग सेशन की शुरूआत हो रही है.

10-Mar-2025 05:32 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार की भाजपा-जेडीयू सरकार अब सरकारी और गैर सरकारी लोगों को उर्दू भाषा सीखायेगी. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. कैबिनेट सचिवालय को यह जिम्मा दिया गया है. उर्दू निदेशालय की तरफ से 70 दिनों तक उर्दू भाषा की ट्रेनिंग दी जायेगी. 

नीतीश सरकार अब उर्दू की ट्रेनिंग देगी 

नीतीश सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने सरकारी कर्मियों-अधिकारियों के साथ-साथ साहित्य, वकालत, शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता से जुड़े लोगों को उर्दू सीखने के लिए आह्वान किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय की तरफ से बताया गया है कि केंद्र या प्रदेश कार्यालय में कार्यरत्त वैसे कर्मी-अधिकारी जो उर्दू नहीं जानते हैं, और यह भाषा सीखना चाहते हैं, तो तैयार हो जाएं. उन्हें उर्दू की जानकारी के लिए ट्रेनिंग दी जाय़ेगी. 70 दिनों तक प्रतिदिन दो घंटे उर्दू सीखाया जायेगा.

8 अप्रैल से प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत 

उर्दू के प्रशिक्षण को लेकर 8 अप्रैल से ट्रेनिंग सेशन की शुरूआत हो रही है. यह प्रशिक्षण अवकाश दिनों को छोड़कर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार,बुधवार एवं वृहस्पतिवार को दोपहर 1बजे से 3 बजे तक दी जायेगी. उर्दू की ट्रेनिंग लेने के इच्छुक सरकारी सेवक ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ उर्दू निदेशालय हिंदी भवन के पते पर भी आवेदन भेज सकते हैं. गैर सरकारी लोग अपना आवेदन सीधे मेल या डाक के पते पर भेज सकते हैं.