ब्रेकिंग न्यूज़

fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना

Home / bihar / नितिन नबीन बने BJP के बॉस, बांकीपुर विस सीट पर प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस...

नितिन नबीन बने BJP के बॉस, बांकीपुर विस सीट पर प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस नेता का तंज- ''आशा है आप मोदी- शाह की 'कठपुतली' मात्र बनकर नहीं रहेंगे''

भाजपा को नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला। पीएम मोदी ने दी बधाई, वहीं कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए बड़ी अपेक्षाएं गिनाईं।

20-Jan-2026 01:12 PM

By Viveka Nand

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी को नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन ने पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज से नितिन नबीन उनके बॉस हैं और वे खुद पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी में अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श कभी नहीं बदलते।  नितिन नबीन राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतते रहे हैं. इनके प्रतिद्वंदी व कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कुमार आशीष ने चुनाव के दौरान एक डिबेट की तस्वीर साझा कर तंज कसा है. उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस नई भूमिका में आप मोदी और शाह की "कठपुतली" मात्र ही बनकर नहीं रहेंगे। 


कांग्रेस नेता का नितिन नबीन पर तंज

नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. 2015 के चुनाव में नितिन नबीन जहां भाजपा के प्रत्याशी थे, वहीं महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कुमार आशीष चुनाव लड़ रहे थे. अब नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. लिहाजा इनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने सोशळ मीडिया के माध्यम से तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ''लोकतंत्र में विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे का सम्मान जरूरी है। तस्वीरें 2015 के चुनावी डिबेट की है जब हम दोनों बांकीपुर से एक-दूसरे के खिलाफ बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। हम एक मंच पर थे - फर्क सिर्फ इतना था कि एक राजनीति सत्ता को मजबूत करने की थी, दूसरी जनता के सवाल मजबूत करने की।बांकीपुर (पटना) से विधायक Nitin Nabin को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।''

कांग्रेस नेता आगे लिखते हैं, '' आशा और उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस नई भूमिका में आप मोदी और शाह की "कठपुतली" मात्र ही बनकर नहीं रहेंगे। जिम्मेदार विपक्ष के रूप में हमारी अपेक्षा है कि आपकी नई भूमिका प्रचार से ज़्यादा प्रदर्शन और सत्ता से ज़्यादा जवाबदेही हो, क्योंकि लोकतंत्र सिर्फ पदों से नहीं, जनता के भरोसे से चलता है। लोकतंत्र याद रखता है कि कौन सवाल पूछता है और कौन सिर्फ सत्ता की "कठपुतली" मात्र रह जाता है।नई जिम्मेदारी से बांकीपुर सहित पूरे बिहार के लोग यहां के तीव्र विकास, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा जैसी मुद्दों पर आपके सकारात्मक पहल की उम्मीद रखेगी।