ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / Bihar News: पत्नी के छोड़ जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर सका बेरोजगार...

Bihar News: पत्नी के छोड़ जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर सका बेरोजगार युवक, फंदे से लटककर की जीवन लीला समाप्त

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में पप्पू कुमार ने पत्नी के छोड़ने के गम में आत्महत्या कर ली है। डिप्रेशन का था शिकार, पुलिस जांच में जुटी...

04-Aug-2025 04:17 PM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में 3 अगस्त को एक दुखद घटना में पप्पू कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पप्पू अपनी दूसरी पत्नी के मायके चले जाने से गहरे डिप्रेशन में था। रविवार रात खाना खाने के बाद वह सोया, लेकिन सुबह देर तक न उठने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।


पप्पू कुमार की पहली पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी थी और दूसरी पत्नी भी कुछ समय पहले मायके चली गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार पप्पू पहले मजदूरी करता था, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उसने काम छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी दूसरी पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया, जिससे वह गहरे तनाव में था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृत्यु से पहले पप्पू ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।


कुढ़नी थानेदार पुनीत कुमार ने बताया कि पप्पू की आत्महत्या का कारण पत्नी का छोड़कर जाना और उससे उपजा तनाव ही प्रतीत होता है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और पप्पू की पत्नी को जांच के लिए बुलाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।