ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Bihar News: मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर में कई बच्चे...

Bihar News: मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर में कई बच्चे घायल, चालक की हालत गंभीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर के करजा में स्कूली वैन और पिकअप वैन की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और साथ ही आधा दर्जन बच्चे भी जख्मी हुए हैं।

02-Jul-2025 09:22 AM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक स्कूल वैन की पिकअप वैन से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। स्थानीय लोग बच्चों को बचाने आगे आए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


यह हादसा मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर करजा थाना से कुछ दूरी पर सुबह हुआ है। एक मैजिक स्कूली वैन 8 से 10 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली वैन का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, और करीब आधा दर्जन बच्चों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद बच्चे डर से रोने लगे और चीख-पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को समझा-बुझाकर करजा थाना ले गए और हल्की चोट वाले बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि गनीमत थी कि बड़ा हादसा टल गया, वरना गाड़ी में सवार बच्चों को गंभीर चोट भी लग सकती थी।


ग्रामीणों ने पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। स्कूल संचालक को सूचना देने के बाद दूसरी गाड़ी भेजकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। करजा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार