Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
13-Jun-2025 10:33 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में गुरूवार को डायल 112 की तेज रफ्तार पुलिस वैन ने स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को रौंद दिया। हादसे में 13 वर्षीय किरण कुमारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा नेहजबी कुमारी गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जजुआर थाना क्षेत्र के मध्य पंचायत में हाईस्कूल के पास डायल 112 की पुलिस वैन ने दो छात्राओं किरण कुमारी (13, पिता ऋषि कुमार चौधरी) और नेहजबी कुमारी (पिता मोहम्मद असगर) को टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं स्कूल से लौटते समय एक नाश्ते की दुकान पर समोसा खरीदने के लिए रुकी थीं। तेज रफ्तार वैन ने दुकान को तोड़ते हुए दोनों को रौंद दिया और एक मकान को क्षतिग्रस्त कर खेत में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को तुरंत SKMCH, मुजफ्फरपुर पहुंचाया, जहां किरण कुमारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। नेहजबी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस चालक के साथ हाथापाई तक की। पंचायत मुखिया सुमन नाथ ठाकुर भी धरने पर बैठ गए और ग्रामीणों ने इंसाफ की मांग की।
सूचना मिलते ही ग्रामीण SP विद्या सागर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। SP ने बताया कि डायल 112 की वैन किसी आपराधिक घटना की सूचना पर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। चालक की लापरवाही के कारण वैन सड़क से हटकर दुकान और मकान से टकराई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
रिपोर्ट: मनोज कुमार