ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / bihar / Bihar News: हमेशा के लिए बदल जाएगा बिहार का यह शहर, नगर निगम...

Bihar News: हमेशा के लिए बदल जाएगा बिहार का यह शहर, नगर निगम का मास्टरप्लान तैयार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 44 मोहल्लों में नाला और सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपये होंगे खर्च। इंद्रा कॉलोनी में जलजमाव की समस्या होगी दूर। जानें नगर निगम का पूरा प्लान।

11-Jun-2025 03:19 PM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर को नया रूप देने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 44 मोहल्लों में सड़क और नाला निर्माण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए री-टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, क्योंकि पहले टेंडर में संवेदकों ने रुचि नहीं दिखाई थी। इस परियोजना का लक्ष्य एक से तीन महीने में सभी कार्यों को पूरा करना है। खास तौर पर इंद्रा कॉलोनी रोड, जहां जलजमाव की समस्या बनी रहती है, वहां भी सड़क और नाले का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की है। नगर आयुक्त विक्रम विरकर के अनुसार 17 से 24 जून तक टेंडर के कागजात डाउनलोड और अपलोड किए जाएंगे। 19 जून को दोपहर 1:30 बजे प्री-बिड मीटिंग होगी और 25 जून को तकनीकी व वित्तीय बिड खोली जाएगी। टेंडर में हिस्सा लेने वाले संवेदकों को प्राक्कलित राशि का 2% जमा करना होगा। सफल संवेदक को सात दिनों के भीतर काम शुरू करना अनिवार्य होगा। इस परियोजना से शहर की सड़कों और नालों की स्थिति सुधरेगी, जिससे आवागमन आसान होगा और जलजमाव की समस्या कम होगी।


ज्ञात हो कि कई प्रमुख मोहल्लों में सड़क और नाला निर्माण के लिए बजट आवंटित किया गया है। उदाहरण के लिए वार्ड 4 में मो. लूलू के घर से मास्टर कायम के घर तक पेवर ब्लॉक सड़क और आरसीसी नाला निर्माण के लिए 18.26 लाख रुपये, वार्ड 6 में विजय साह के घर से कन्हाई के घर तक पीसीसी और नाला निर्माण के लिए 20.22 लाख रुपये और वार्ड 11 में सिविल कोर्ट के पास हरिहर नाथ शुक्ला सड़क पर नसीमा खातून के घर के पास 24.72 लाख रुपये की लागत से काम होगा। इसी तरह वार्ड 19, 24 और 28 में भी 10 से 18 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण होगा।


यह परियोजना मुजफ्फरपुर को स्मार्ट और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इंद्रा कॉलोनी जैसे क्षेत्र, जहां सालों से जलजमाव की समस्या है, वहां नाले का बाकी हिस्सा पूरा होने और सड़क निर्माण से निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा हाल ही में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 36.72 करोड़ रुपये की लागत से एबीडी क्षेत्र की सड़कों और सीबीडी जोन का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। नगर निगम का यह प्रयास शहर को न केवल साफ-सुथरा बनाएगा बल्कि ट्रैफिक और जलजमाव की समस्याओं से भी लोगों को निजात दिलाएगा।