ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / bihar / Bihar News : मुंगेर में शहीद ASI को नम आँखों से दिया गया...

Bihar News : मुंगेर में शहीद ASI को नम आँखों से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, परिवार के भविष्य के लिए आगे आया विभाग

Bihar News : जब शहीद ASI संतोष का पार्थिव शरीर पुलिस लाईन लाया गया तो वहां मौजूद हर एक जवान और अधिकारियों की आँखे नम थी। इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

15-Mar-2025 02:36 PM

By First Bihar

Bihar News : होली के रंगों के बीच बिहार के मुंगेर में हुई एक दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार देर शाम शराबियों के हमले में घायल हुए असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संतोष कुमार सिंह की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर मुंगेर पुलिस लाइन लाया गया, जहां नम आंखों के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर डीआईजी राकेश कुमार, डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद मौजूद रहे।  


शिकायत मिलने पर पहुंचे थे

यह दिल दहला देने वाला हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक, रणवीर यादव नाम का शख्स शराब के नशे में अपने पड़ोसी से झगड़ा कर रहा था। पड़ोसी की शिकायत पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें ASI संतोष कुमार सिंह शामिल थे। लेकिन वहां पहुंचते ही रणवीर और उसके साथियों ने संतोष पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। अफसोस, शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 


पुलिस लाइन में भावुक विदाई

शनिवार को जब शहीद संतोष का शव मुंगेर पुलिस लाइन पहुंचा, तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को देखकर हर पुलिस जवान की आंखें नम थीं। डीआईजी राकेश कुमार, डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने इस बहादुर साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस लाइन में सन्नाटा छाया रहा, और सिर्फ सलामी की गूंज सुनाई दे रही थी।  



डीआईजी का बयान: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मौके पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा, "हमने एक मजबूत सिपाही खो दिया है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस घटना में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी"। आगे उन्होंने बताया कि अब तक 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। डीआईजी ने यह भी आश्वासन दिया कि शहीद के परिवार को विभाग की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी। इसमें सहायता राशि, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आर्थिक मदद और उनकी पत्नी को नौकरी का विकल्प शामिल है।


मुंगेर में शोक की लहर

ASI संतोष की शहादत की खबर फैलते ही मुंगेर के लोग भी गम में डूब गए। एक साहसी पुलिसकर्मी, जो सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाने गया था, उसे इस तरह खो देना किसी के लिए भी सहन करना आसान नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।


यह दुखद घटना बिहार पुलिस के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन उनकी कार्रवाई से यह साफ है कि अपराधियों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहीद संतोष कुमार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई दी गई, और अब सबकी नजर इस बात पर है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।