घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
19-Sep-2025 07:57 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट पास) प्रोत्साहन योजना के तहत अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, यह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का हिस्सा है। हालांकि, मेधासॉफ्ट पोर्टल पर लाभुक सूची अपलोड होने के बाद भी कई पात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में विभाग ने इसकी समीक्षा कर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है, ताकि कोई भी छात्रा मौका न चूके। प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक और शिक्षा विभाग के डीबीटी नोडल पदाधिकारी ने यह फैसला लिया।
यह योजना 2022, 2023 और 2024 में बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्डों से इंटरमीडिएट पास करने वाली सभी कोटी की अविवाहित छात्राओं के लिए है। मेधासॉफ्ट पोर्टल पर इन्हें लाभुक के रूप में अपलोड किया गया है। यदि छात्रा ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो ई-कल्याण पोर्टल www.medhasoft.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद सत्यापन पर यूजर आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर भेजा जाएगा। फिर लॉगिन कर फॉर्म भरें। बैंक खाता छात्रा के नाम पर ही होना चाहिए।
30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन न करने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा और कोई दावा स्वीकार नहीं होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना और अनुसूचित जाति/जनजाति मेधावृत्ति योजना के लिए भी तिथि बढ़ाई गई है। बिहार बोर्ड से 2022-2024 में प्रथम श्रेणी पास छात्र-छात्राओं (SC/ST द्वितीय श्रेणी) को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया वही रहेगी।