Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
31-Aug-2025 09:15 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सीवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग पांच वर्षों बाद दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों अवध-असम एक्सप्रेस और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का स्थायी ठहराव बहाल करने का फैसला लिया है। यह सुविधा 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
कोविड काल के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद किया गया यह ठहराव अब स्थायी रूप से चालू हो रहा है, जिससे मैरवा से दिल्ली, राजस्थान, उत्तर-पूर्व और अन्य क्षेत्रों जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले, स्थानीय लोग इन ट्रेनों के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब यात्रा आसान और समयबद्ध हो जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर विचार करते हुए ट्रेन नंबर 15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़ (अवध-असम) एक्सप्रेस का 2 मिनट का स्थायी ठहराव मैरवा स्टेशन पर बहाल किया है। कोविड के बाद ट्रेनें पटरी पर लौटीं, लेकिन मैरवा का ठहराव नहीं चालू हुआ था। अब इस बदलाव से मैरवा और आसपास के इलाकों के लोग सीधे इन ट्रेनों से सफर कर सकेंगे, बिना अन्य स्टेशनों पर गए।
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15203/15204)
ट्रेन नंबर 15203 (बरौनी से लखनऊ): 4 सितंबर 2025 से रोजाना मैरवा स्टेशन पर सुबह 2:38 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट का ठहराव लेने के बाद 2:40 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 15204 (लखनऊ से बरौनी): 5 सितंबर 2025 से रोजाना मैरवा पर दोपहर 12:26 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 12:28 बजे प्रस्थान करेगी।
अवध-असम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15909/15910)
ट्रेन नंबर 15909 (डिब्रूगढ़ से लालगढ़): 5 सितंबर 2025 से रोजाना मैरवा पर रात 9:08 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट का ठहराव लेकर 9:10 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 15910 (लालगढ़ से डिब्रूगढ़): 5 सितंबर 2025 से रोजाना मैरवा पर सुबह 2:05 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 2:07 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा, ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का भी दरौंदा (Daundha) स्टेशन पर 2 मिनट का स्थायी ठहराव बढ़ाया गया है।
ट्रेन नंबर 14618 (अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट): 4 सितंबर 2025 से रोजाना दरौंदा पर सुबह 5:53 बजे पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 5:55 बजे रवाना होगी।