अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
04-Jul-2025 12:17 PM
By First Bihar
Bihar News: मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन के पास जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जहां बिजली का एक तार टूटकर ट्रेन के इंजन पर गिर गया था। हालांकि, लोको पायलट की नजर तुरंत इस पर गई और उन्होंने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को वहीं रोक लिया। इस वजह से ट्रेन करीब 3 घंटे तक पटरी पर खड़ी रही और फिर मरम्मत के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई।
यह घटना शुक्रवार सुबह 5:02 बजे मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन के पास हुई है। जब जानकी एक्सप्रेस स्टेशन से दक्षिण बिहारी बांध की ओर बढ़ रही थी और तभी आउटर सिग्नल के पास बिजली तार का स्टे और ब्रैकेट इंसुलेटर टूट गया। इससे बिजली का तार ट्रेन के इंजन पर गिर गया। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस घटनास्थल पर दो कौवे भी झुलसकर मृत पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। इस दौरान ट्रेन करीब 3 घंटे तक पटरी पर खड़ी रही। रेलवे विभाग को सूचना देने के बाद सुबह 6:40 में इंजीनियरों की टीम टावर वैगन लेकर घटनास्थल पर पहुंची। फिर मरम्मत के बाद सुबह 8:40 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से कई और ट्रेनों को भी विलंब का सामना करना पड़ा।
रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी