बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
30-Jul-2025 09:37 AM
By First Bihar
Bihar News: मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में 29 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें तीन सहायक पुलिस निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव में मो. सद्दाम, सौहेल, शमीम, टुना और मो. जब्बार सहित अन्य के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के कारण यह घटना हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने रात में खेत में धान रोप दिया। जिसके बाद मंगलवार सुबह मो. टुना थाने पहुँचा और थानाध्यक्ष से उलझ गया। पुलिस ने उसे शांत करने के लिए थाने में बैठाया, लेकिन तभी 20-25 समर्थक भी थाने में घुस आए और पथराव शुरू कर दिया।
इस पथराव में SI गणेश पासवान, SI रविकांत कुमार, ASI राकेश कुमार, सिपाही सुभाष कुमार, चालक राजीव कुमार और डाटा ऑपरेटर प्रीतम कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. सद्दाम, शमीम, सोहैल और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने कहा है कि अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी। अतिरिक्त बल के लिए मुरलीगंज, श्रीनगर, भतनी, शंकरपुर और बेलारी थानों से पुलिस बुलाई गई है। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।