Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
12-Jun-2025 12:50 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह हादसा किऊल-झाझा रेलखंड पर बंशीपुर स्टेशन के पास हुआ है। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई और उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, युवती घटना के समय अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। वह एक युवक के साथ प्लेटफॉर्म पर चल रही थी। अचानक वह बात करते-करते रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ी और गोड्डा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह सब इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला। युवती की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक वहां से फरार हो गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती का मोबाइल फोन भी गायब है। कुछ लोगों का दावा है कि फरार युवक ही फोन लेकर भागा है। जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव ने बताया कि पुलिस फोन की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।