खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2025 01:57 PM
By First Bihar
Bihar News: जहानाबाद के डीएम कार्यालय परिसर में सोमवार को उस समय भयंकर अफरा-तफरी मच गई जब जमीनी विवाद को सुलझाने आए एक परिवार ने आपस में ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टेनी बिगहा गांव की एक महिला ने अपने पति और बहू की जमकर पिटाई कर दी, जबकि वहां कार्यालय के कर्मचारी तमाशबीन बने रहे और उनमें से कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव का एक परिवार जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए डीएम कार्यालय के भू अर्जन विभाग पहुंचा था। जिसमें महिला, उसका पति, बेटा और बहू शामिल थे, महिला का आरोप है कि उसका पति धीरे-धीरे सारी जमीन एक बेटे और उसकी बहू के नाम लिख रहा है, जबकि दूसरे बेटे को कुछ नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कार्यालय परिसर में ही महिला ने अपने पति और बहू की पिटाई शुरू कर दी।
इस घटना के दौरान कार्यालय के कर्मचारी बाहर निकलकर मारपीट का तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। आज के समय में ऐसे दृश्य विचलित तो करते ही हैं मगर सच्चाई यह भी है कि संपत्ति के चक्कर में इंसान काफी गिर चुका है और उसे अब सही और गलत का भी बोध नहीं रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रिपोर्टर: अजीत कुमार