BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
08-Dec-2025 09:14 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के जमुई जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। टाउन थाना क्षेत्र के लगमा नहर के पास NH-333 पर दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय युवक अरमान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अरमान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अरमान अमरथ के नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास का सबसे बड़ा बेटा था। वह नौ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार का मुख्य सहारा माना जाता था। महिसौड़ी में एक दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था। रविवार को भी काम खत्म कर रात में घर लौट रहा था कि सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दूसरे घायल युवक का इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।
इस हादसे की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर अरमान की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और छोटे भाई-बहन रो-रोकर बेहाल हैं। साथ ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।